भागलपुर में बेली ब्रिज और जहाज परिचालन को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने और अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या गलत जानकारी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
भागलपुर पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।वहीं जहाज से सफर के दौरान रील बनाने, सेल्फी लेने या वेवजह घूमने के उद्देश्य से यात्रा करने वालों पर भी प्रशासन सख्ती करेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि जहाज की सेवा यात्रियों की सुविधा और जरूरत के लिए है!
इसका अनावश्यक इस्तेमाल नहीं किया जाए।जिला प्रशासन और,
पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि जहाज से सफर के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और बिना जरूरत जहाज पर सफर करने से बचें। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सबसे प्राथमिकता है!
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-