भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत अमडंडा थाना क्षेत्र के बोडा पाठक डीह पंचायत के रानी बनिया गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जितिया पर्व के तैयारी में जहां पूरा परिवार जुटा हुआ था, वहीं परिवार की 13 वर्षीय बेटी सहेलियों के साथ गेरुआ नदी में नहाने चली गई नहाने के दौरान तेज पानी की धार में बह जाने से वह नदी में लापता हो गई घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि घर पर मां अपनी बेटी के लौटने का इंतजार करती रही बताया जा रहा है कि नदी किनारे कई लड़कियां नहा रही थीं इसी दौरान तीन-चार लड़कियां अचानक पानी की तेज धार की चपेट में आ गईं
घाट पर मौजूद लोगों और युवकों ने प्रयास कर तीन लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक लड़की को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू कर दी सूचना अमडंडा थाना पुलिस को भी दी गई
इसके बाद पुलिस टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों एवं आपदा मित्रों की मदद से नदी में लापता बच्ची की खोजबीन शुरू की गई काफी देर तक तलाश के बावजूद बच्ची का पता नहीं चल सका। इसके बाद सन्हौला अंचलाधिकारी की पहल पर एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने भी करीब दो घंटे तक नदी में खोजबीन की।
स्थानीय ग्रामीणों, आपदा मित्रों और,
एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर करीब सात घंटे तक लगातार तलाश की, लेकिन तेज पानी के बहाव के कारण बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका अंधेरा होने के कारण खोज अभियान को रोकना पड़ा इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जबकि स्थानीय गश्ती दल भी लगातार नजर बनाए हुए है !
लापता बच्ची की पहचान सुरमनीयां गांव निवासी वकील सिंह की 13 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी के रूप में हुई है। ममता कुमारी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, इस घटना को लेकर सन्हौला अंचल अधिकारी रजनीश चंद्र राय ने मीडिया को बताया
कि काफी खोजबीन के बावजूद ममता कुमारी का शव बरामद नहीं हो सका है। अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को तलाशी अभियान में परेशानी हो रही थी एसडीआरएफ की टीम दोबारा नदी में बच्ची की तलाश शुरू करेगी ,
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-