AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना में कैलाशपति मिश्र की जयंती पर श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना :मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कैलाशपति मिश्र की जयंती के अवसर पर आई०सी०ए०आर० परिसर, पटना में स्व० कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने स्व० कैलाशपति मिश्र को नमन करते हुये कहा कि श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके योगदान, विचारों और सार्वजनिक जीवन में उनकी अमूल्य भूमिका को सम्मान देते हुए आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। यह बिहार की धरती के इस महान सपूत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, विधायक मनोज कुमार, विधायक रत्नेश कुमार, विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व विधायक दिलमणी देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भजन कीर्तन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।