पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां राशन नहीं देने और गाली-गलौज का आरोप, पीडीएस दुकानदार के खिलाफ जनता दरबार में शिकायत,
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र की लाल सरैया पंचायत के निवासी राघव प्रसाद, मिथलेश कुमार, विंध्याचल कुमार, राजा बाबू, रामायण प्रसाद, रंजीत कुमार, दिनेश कुशवाहा, शत्रुधन प्रसाद समेत अन्य लोगों ने पीडीएस दुकानदार विक्रम यादव के खिलाफ जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पीडीएस दुकानदार की अनुज्ञप्ति संख्या 120300100771 बताई गई है।
लाभुकों का आरोप है कि उनके राशन कार्ड से राशन की निकासी किए जाने के बावजूद निर्धारित राशन उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
आरोप है कि, राशन की मांग करने पर दुकानदार द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज भी की जाती है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और उन्हें उनके हिस्से का राशन दिलाने की मांग की है। आवेदन में पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर जांच कर लाभुकों को राहत देने का आग्रह किया गया है।