जमुनिया मठ मैदान में महामैराथन का आयोजन, दौड़े युवा; दिखा जबरदस्त जोश ,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां जमुनिया मठ मैदान में महामैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश
पश्चिम चंपारण के नौतन अंचल के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया मठ मैदान में महामैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1600 मीटर के रनिंग ट्रैक पर चार टीमों के दर्जनों प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाकर अपनी शारीरिक क्षमता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया।


इस दौरान महापौर ने कहा कि, शारीरिक फिटनेस केवल नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों, युवाओं, वयस्कों और बुजुर्गों के स्वस्थ जीवन के लिए भी जरूरी है। उन्होंने नियमित व्यायाम, दौड़ और खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। तीन चक्रों में हुई

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से महापौर ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर विजेताओं में खुशी और अन्य युवाओं में बेहतर प्रदर्शन का उत्साह दिखा।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article