AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में दो की मौ/त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

काजीपुर थाना क्षेत्र के एकाड़ा आरओबी पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद कार पलट गई और दूसरे लेन में जा रही बाइक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक और बाइक सवार अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

वकील वोट डालने जा रहे थे

मृतकों में एक की पहचान कौशल किशोर (48 वर्ष), अधिवक्ता निवासी हाजीपुर, और दूसरे की पहचान कार चालक विशाल कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता हाजीपुर व्यवहार न्यायालय वकील संघ चुनाव में वोट डालने जा रहे थे।
इसी दौरान हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार पलटी खाते हुए दूसरी ओर जा रहे बाइक सवार वकील को रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गई।

दूसरा हादसा: टैंकर की चपेट में आया युवक

इसी बीच, सहदुल्लाहपुर इलाके में एक अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार मंजीत कुमार की भी मौत हो गई। बताया गया कि मंजीत अपने भाई की शादी की खरीदारी करने बाजार जा रहा था, तभी टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जान चली गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही काजीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस बीच, अधिवक्ता की मौत की खबर सुनकर वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों घटनाओं के बाद ट्रक और टैंकर को जब्त कर लिया है और चालकों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक करने की कोशिश मानी जा रही है।