AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महंगाई के बीच RBI ने बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट हुआ 5.5%; EMI पर पड़ेगा असर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: महंगाई के बढ़ते दबाव और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। इसके बाद रेपो रेट बढ़कर 5.5 फीसदी हो गया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को MPC के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि दरों में बढ़ोतरी का निर्णय समिति ने सर्वसम्मति से लिया।
साढ़े तीन साल बाद बढ़ी रेपो रेट
RBI का यह कदम इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि केंद्रीय बैंक ने साढ़े तीन साल से ज्यादा समय के बाद पहली बार रेपो रेट में इजाफा किया है। इसके साथ ही RBI ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ कर दिया है। इसका मतलब है कि फिलहाल ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश सीमित हो सकती है और जरूरत पड़ने पर दरों को और बढ़ाने या मौजूदा स्तर पर रखने का विकल्प खुला रहेगा।
महंगाई ने बढ़ाई चिंता
RBI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए महंगाई का अनुमान 5 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया है। गवर्नर के मुताबिक आने वाली तीन तिमाहियों में हेडलाइन CPI महंगाई औसतन करीब 5.8 फीसदी रह सकती है। कमजोर मानसून, अल नीनो, सप्लाई चेन में संभावित व्यवधान और वैश्विक अनिश्चितताओं को भी जोखिम के तौर पर देखा जा रहा है।
EMI पर पड़ सकता है असर
रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। इसमें बढ़ोतरी से बैंकों की फंडिंग लागत बढ़ सकती है, जिसका असर कर्ज की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। खासकर फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन और अन्य कर्ज की EMI बढ़ने की संभावना है। हालांकि इसका वास्तविक असर बैंक की ब्याज दरों और लोन की शर्तों पर निर्भर करेगा।
GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा
महंगाई को लेकर चिंता के बावजूद RBI ने अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 7.1 फीसदी किया गया है। RBI के अनुसार आर्थिक गतिविधियां व्यापक स्तर पर मजबूत बनी हुई हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बीच भी लचीली रहने की उम्मीद है।
इसके अलावा SDF रेट 5.25 फीसदी, जबकि MSF और बैंक रेट 5.75 फीसदी कर दिए गए हैं। RBI ने विदेशी मुद्रा भंडार और FDI में सुधार को भी अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत बताया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More