भागलपुर बिहपुर प्रखंड में इंडिया गठबंधन के निर्देश और महागठबंधन के आह्वान पर केंद्र सरकार की कथित नीतियों और मुख्य चुनाव आयुक्त के रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया गया महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस स्वराज आश्रम से विरोध मार्च निकाला जो बिहपुर रेलवे स्टेशन होते हुए प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंचा यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया
इस दौरान SIR को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शन में बिहपुर विधानसभा की पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी अर्पणा कुमारी भी शामिल हुईं उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया से आम नागरिकों के मताधिकार पर असर पड़ सकता है उन्होंने कहा कि आंदोलन संविधान, लोकतंत्र और पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार की रक्षा के लिए है।
वहीं राजद नेता कॉमरेड निरंजन चौधरी ने 61 हजार मतदाताओं के जनादेश के सम्मान की बात कही। उन्होंने विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद भागलपुर-नवगछिया आवागमन में हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया और पर्याप्त निःशुल्क यात्री जहाजों की व्यवस्था की मांग की
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-