AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट चौधरी भावुक, X पर लिखा शोक संदेश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। नाना पाटेकर के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति बताया।

सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
CM सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के अभिनय और उनकी खास पहचान को याद किया। उन्होंने लिखा है सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। 75 वर्ष की आयु में उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत ने एक महान एवं बहुमुखी कलाकार को खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। #NanaPatekar के साथ फैंस अभिनेता की फिल्मों, किरदारों और उनके दमदार संवादों को याद कर रहे हैं। नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। गंभीर किरदारों से लेकर कॉमेडी और व्यावसायिक फिल्मों तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
भारतीय सिनेमा में छोड़ी अलग पहचान
नाना पाटेकर का अभिनय करियर कई दशकों तक फैला रहा। उनकी दमदार आवाज, संवाद अदायगी और किरदारों में गहराई ने उन्हें हिंदी सिनेमा के अलग पहचान रखने वाले कलाकारों में शामिल किया।
उनके निधन पर फिल्म जगत के साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भी शोक संदेश सामने आ रहे हैं। प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को याद करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा और अभिनय की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनके निभाए किरदार और फिल्मों में उनका योगदान लंबे समय तक दर्शकों की यादों में बना रहेगा।।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More