भागलपुर,दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में पूजा महासमिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, कालीबाड़ी पूजा समिति सहित विभिन्न पूजा समितियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं रखीं इनमें सड़कों की सफाई एवं मरम्मती, विसर्जन घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, गांगटा पोखर की सफाई, सुचारू यातायात व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, पूजा पंडालों में पर्याप्त महिला पुलिस बल की व्यवस्था तथा विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग सहित अन्य बिंदु शामिल रहे, !
जिला पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, पवित्रता एवं शक्ति की उपासना का पर्व है उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया नगर निगम को पूजा स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में ब्लीचिंग एवं चूना का छिड़काव तथा कचरे का समय पर, यथासंभव रात्रि में, उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया जिला पदाधिकारी ने पूजा समितियों से अपील की कि पंडालों के आसपास एवं सड़कों के दोनों ओर इस प्रकार खोमचा या ठेला नहीं लगवाया जाए जिससे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं प्रशासनिक वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो चिमकी लाइट को भी कम से कम 16 फीट की ऊंचाई पर लगाने का आग्रह किया गया, ताकि यातायात सुचारू रहे ,
बड़े पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पंडाल निर्माण से पूर्व उचित कार्ययोजना एवं मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया पूजा समितियों से अपने स्वयंसेवकों को पहचान पत्र बैज के साथ रखने तथा रात्रि में कम से कम दो-तीन स्वयंसेवकों की पंडाल में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा पूजा पंडालों के आसपास भी पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी उन्होंने स्पष्ट किया
कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा ,
तथा सभी जुलूस लाइसेंस प्राप्त होंगे उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी इसकी जानकारी मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों को दी जाएगी उन्होंने सभी से यातायात संबंधी निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने की अपील की उन्होंने पूजा समितियों से पंडाल के आकार के अनुरूप पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने तथा अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडालों में बालू एवं पानी से भरे ड्रम की व्यवस्था रखने को कहा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश एवं निकास की अलग-अलग व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया गया
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें समय पर सूचना मिलने से किसी छोटी घटना को बड़ी घटना में बदलने से रोका जा सकता है बैठक में उप विकास आयुक्त एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि रात्रि 10:00 बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाए तथा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए साथ ही, प्रतिमा की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का निर्देश दिया गया, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो बैठक में सभी वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष तथा जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे ,
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट -;