पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां चखनी रजवटिया में स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, खुले में शौच नहीं करने की अपील ,
बगहा पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड की चखनी रजवटिया पंचायत में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पंचायत में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के दौरान लोगों से खुले में शौच नहीं करने और कचरा सड़क पर नहीं फेंकने की अपील की गई। बताया गया कि गंदगी के कारण कई तरह की बीमारियां फैलती हैं, जिसका सबसे अधिक असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
वहीं, चखनी रजवटिया पंचायत के मुखिया रवि रंजन यादव ने भी लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से घर-घर शौचालय की व्यवस्था की गई है।
इसके बावजूद खुले में शौच करना और सड़कों पर कचरा फेंकना चिंता का विषय है। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पंचायत को साफ-सुथरा बनाना है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-