AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया में भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, डायल 112 की सूचना पर सुबह घटनास्थल पहुंचे परिजन ,

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गया बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिमलेश (28वर्ष) और रॉकी रॉय (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से परैया प्रखंड के बड़ेला गांव के रहने वाले थे। गया शहर के हनुमान नगर के पास भी उनका घर बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक,

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से बोधगया की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान गया एयरपोर्ट के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात में हुआ, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह मिली। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुबह डायल 112 की टीम ने दी सूचना,

मृतकों के दोस्त धीरज कुमार ने बताया कि रात में दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सुबह डायल 112 की पुलिस टीम ने हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों की मौत हो चुकी थी।

धीरज कुमार ने आशंका जताई कि यदि दुर्घटना के बाद दोनों को समय पर मदद मिल जाती और अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हालांकि, दुर्घटना के बाद उन्हें कितनी देर तक मदद नहीं मिली, इस संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव,

घटना के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाचा-भतीजे की एक साथ मौत से बड़ेला गांव और उनके परिवार में शोक की लहर है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-