NEWS PR डेस्क:शक्ति की आराधना और भक्ति के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शारदीय नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, साहस, सकारात्मकता और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने वाला उत्सव भी है। यह पावन अवसर हमें मां दुर्गा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में सत्य, सदाचार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की सीख देता है।उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से हर घर में खुशहाली आए, परिवारों में प्रेम और सद्भाव बना रहे तथा सभी के जीवन में उन्नति और सफलता के नए द्वार खुलें। उन्होंने लोगों से नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की।संजीव श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि मां दुर्गा का आशीर्वाद समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और समृद्धि का संचार करेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!