AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बोधगया में मोहन यादव ने परिवार के साथ किया पितरों का तर्पण, राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना,

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बोधगया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार के बोधगया पहुंचे। यहां बोधगया मठ में उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ निरंजना नदी में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया और मठ में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

निरंजना नदी में किया तर्पण, मठ में की पूजा

बोधगया पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। उन्होंने निरंजना नदी में अपने पूर्वजों के लिए तर्पण किया। इसके बाद बोधगया मठ में पूजा-अर्चना की। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी गतिविधियां देखी गईं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहन यादव ने कहा कि जनादेश मिलने के बाद विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के फैसले का सम्मान करना जरूरी है, न कि अराजकता फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। उनके इस बयान को कांग्रेस और राहुल गांधी पर राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी के नेतृत्व और धार्मिक पर्यटन की सराहना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति की सराहना की। उन्होंने धार्मिक पर्यटन के विकास का भी उल्लेख किया। बोधगया जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने देश में धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर दिया।

मोहन यादव का यह दौरा धार्मिक अनुष्ठान और राजनीतिक बयानबाजी, दोनों वजहों से चर्चा में रहा। बोधगया बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है और यहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-