AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार को बड़ी स्वास्थ्य सौगात! सीएम सम्राट चौधरी ने PMCH के नए टावर-3 का किया उद्घाटन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पी०एम०सी०एच०) पुनर्विकास योजना (फेज-1) के अंतर्गत नवनिर्मित अस्पताल भवन टावर-3 का शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई गई आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टावर-3 के भूतल पर कियोस्क एवं काउंटर के माध्यम से ओ०पी०डी० मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अल्पाहार गृह की व्यवस्था तथा पी०एम०सी०एच० पुनर्विकास योजना के तहत अब तक पूर्ण कराए गए कार्यों और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित टावर-3 के पांचवें तल पर पहुंचकर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट वार्ड (पीकू) का फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रतीक्षालय, स्त्री रोग एवं प्रसूति आई०सी०यू०, पीकू, नर्स स्टेशन, चिकित्सा कक्ष, उपचार कक्ष तथा प्रसवोत्तर वार्ड का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने टावर-3 के छठे तल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओ०टी०)-22 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शल्य चिकित्सा कक्षों, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन थिएटर तथा अन्य चिकित्सकीय इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का भी जायजा लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मरीजों के उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। पी०एम०सी०एच० में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज होगा। पी०एम०सी०एच० में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। पी०एम०सी०एच० को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु पुनर्विकास योजना के शेष निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने टावर-3 के भूतल पर बाल मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने पी०एम०सी०एच० के चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ० नवल किशोर चौधरी, बी०एम०एस०आई०सी०एल० के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन, पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ० राजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More