AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 23 प्रस्तावों को मंजूरी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क:बिहार में सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में बिहार को मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। वहीं, राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 112.14 करोड़ रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कैबिनेट ने जताया आभार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री के अनुसार, कैबिनेट ने पिछले 12 वर्षों में बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री और भारत सरकार के सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प बिहार को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय और अग्रणी भागीदार बनाना है। उन्होंने जनधन खातों और प्रधानमंत्री आवास योजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
बाढ़ पीड़ितों के खाते में 112.14 करोड़ रुपये ट्रांसफर
बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण में डीबीटी के जरिए सहायता राशि हस्तांतरित की। इस चरण में 1,60,201 परिवारों के खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की दर से राशि भेजी गई। इससे पहले 15 सितंबर को पहले चरण में 8,77,190 परिवारों के बैंक खातों में 614.03 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। दूसरे चरण की राशि मिलाकर अब तक कुल 726.17 करोड़ रुपये की सहायता वितरित किए जाने की जानकारी दी गई है।
कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार सहायता से वंचित न रहे: CM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर स्थिति का जायजा लें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बाढ़ पीड़ित परिवार राहत से वंचित न रहे। यदि किसी प्रभावित परिवार को सहायता नहीं मिली है, तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More