पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के VP रवि राज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मना, CMD संजीव श्रीवास्तव और CEO पूजा श्रीवास्तव रहे मौजूद

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के वाइस प्रेसिडेंट रवि राज सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर कंपनी के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जन्मदिन समारोह के दौरान सभी के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव, News PR की CEO पूजा श्रीवास्तव, पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन की AVP खुशबू कुमारी, GM मोहित कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार सहित कंपनी के तमाम सहयोगी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने रवि राज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनकी यही कामना है कि रवि राज सिंह के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें। वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें तथा ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ, सुखी और ऊर्जावान बनाए रखें।

वहीं, News PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने भी रवि राज सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें और जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करें।

जन्मदिन समारोह में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के अन्य सहयोगियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रवि राज सिंह को शुभकामनाएं दीं। सभी ने मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया। बता दें कि आज रवि राज सिंह का जन्मदिन समारोह उत्साह, उमंग और खुशियों के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article