पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र का सचिव नवीन कुमार ने किया निरीक्षण
औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने पर दिया जोर, अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश
बेतिया, 12 अक्टूबर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव-सह-बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ने सोमवार को पश्चिम चंपारण जिले के कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, औद्योगिक गतिविधियों और विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने उद्योगों के विस्तार, निवेश को प्रोत्साहित करने और उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया।
सचिव नवीन कुमार ने कहा कि ,औद्योगिक क्षेत्रों का सुव्यवस्थित विकास निवेश बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा। इस पहल का उद्देश्य कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-