पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से जहां गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 83 किलो से अधिक गांजा बरामद,
पश्चिम बंगाल नंबर की मैजिक पिकअप जब्त, पुलिस की भनक लगते ही फरार हुए तस्कर
बेतिया पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में गांजा तस्करी के खिलाफ शिकारपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पोखरिया मनियारी नदी के समीप पश्चिम बंगाल लिखी एक मैजिक पिकअप को पकड़ा वाहन की तलाशी के दौरान नौ पैकेटों में छिपाकर रखा गया 83 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए ,पुलिस ने गांजे की खेप और वाहन को जब्त कर लिया है। बरामद गांजे की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
राजस्व अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में गांजे की जब्ती की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। अब पुलिस फरार तस्करों की पहचान करने और इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। सवाल यह है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं!
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-