भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं पीड़िता ने वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है आवेदन के अनुसार, पीड़िता हीरा कुमारी की शादी दिलीप सिंह से हुई है उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं महिला का आरोप है कि 21 अगस्त को जब वह अपने मायके से ससुराल लौटी, तो उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने एकजुट होकर उसे घर में घुसने से रोकने की कोशिश की विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई
पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि, इसी दौरान उसके पति ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने और जान से मारने की कोशिश की महिला के मुताबिक, किसी तरह अपनी जान बचाकर वह सजौर थाना पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी।महिला का आरोप है कि इस मामले में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपित उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं शिकायत के अनुसार, केस वापस नहीं लेने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है !
क्षपीड़िता ने यह भी दावा किया है कि 23 सितंबर को उसके साथ फिर मारपीट की गई और ,उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया उसका कहना है कि ससुराल जाने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे वह परेशान और भयभीत हैअब पीड़िता ने एसएसपी से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है उसने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है वही उसके पति के द्वारा दूसरी शादी करने के बात भी चर्चा में है !
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-