NEWS PR डेस्क : बिहार के आरा से जहां सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। गिरफ्तार तीन आरोपितों को पुलिस नवादा थाना से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलाकर आरा सिविल कोर्ट लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपितों के चेहरे पर नकाब नहीं था, जबकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 से 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
यह पूरा मामला 15 अक्टूबर की सुबह का है। आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित कनकपुरी मोहल्ले में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी क्रम में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें नवादा थाना से पैदल लेकर आरा सिविल कोर्ट पहुंची। करीब डेढ़ किलोमीटर तक आरोपितों को पैदल ले जाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
इस हत्याकांड में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। आखिर रामकुमार सिंह की हत्या के पीछे क्या वजह थी और इस मामले में जांच के दौरान आगे क्या खुलासे होते हैं, यह देखना अहम होगा।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट।