अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, मंत्री का दर्जा छिना; बंगला खाली करने का नोटिस

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनके परिवार से जुड़ा घटनाक्रम लगातार चर्चा में है। अब उनकी पत्नी नीलम देवी को पटना के 1, मॉल रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का निर्देश दिया गया है। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, उन्हें 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करना होगा। इससे पहले नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटाने और उन्हें प्राप्त राज्य मंत्री का दर्जा वापस लेने की कार्रवाई भी की गई है।

सरकारी आवास खाली करने के लिए जारी हुआ पत्र
बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने नीलम देवी को पटना स्थित 1, मॉल रोड के सरकारी आवास को खाली करने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में इसके लिए 25 नवंबर 2026 की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इस घटनाक्रम के बाद अनंत सिंह और उनके परिवार से जुड़े राजनीतिक मामलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
20 सूत्री समिति के पद से भी हटाई गईं नीलम देवी
सरकारी आवास खाली करने के निर्देश से पहले सोमवार सुबह नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें प्राप्त राज्य मंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया।

Share This Article