तिरहुत MLC चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शिक्षक निर्वाचन सीट पर NDA प्रत्याशी की बढ़त; मतगणना पर टिकी सबकी नजरें !

Muskan Gupta

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों का रिजल्ट आना बाकी, मैदान ने 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा. वही तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की गिनती शुरू हो चुकी है. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह लगभग 238 मतो से आगे है जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा है, वह महागठबंधन के प्रत्याशी सह निवर्तमान शिक्षक एमएलसी संजय सिंह से तीसरी स्थान पर है.

वही तिरहुत स्नातक के सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सह निवर्तमान एमएलसी बंसीधर ब्रजवासी और एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा के बीच सीधी टक्कर की संभावना है, हालाकि अबतक तिरहुत स्नातक सीट पर कुछ ही समय में मतगणना शुरू हो जायेगा.

मुजफ्फरपुर से रुपेश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article