बिहार MLC चुनाव के नतीजों में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट से NDA ने जीत का खाता खोल दिया है। NDA प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने करीब 600 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा दूसरे और महागठबंधन समर्थित CPI प्रत्याशी व निवर्तमान शिक्षक MLC संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ता जश्न में डूब गए।
मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर NDA प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल कर ली है। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह बढ़त बनाए हुए थे और आखिरकार उन्होंने करीब 600 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि महागठबंधन समर्थित CPI प्रत्याशी और निवर्तमान शिक्षक MLC संजय सिंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
नतीजे सामने आते ही भाजपा समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने जीत की खुशी मनाई और इसे NDA के लिए बड़ी कामयाबी बताया।
अब सबकी नजरें बिहार की अन्य MLC सीटों के नतीजों पर टिकी हैं। देखना होगा कि आगे आने वाले परिणामों में किस दल और प्रत्याशी को बढ़त मिलती है।
मुजफ्फरपुर से रुपेश कुमार की रिपोर्ट ;-