बेतिया में ‘नशामुक्त बिहार अभियान-2026’ का आगाज, युवाओं की भागीदारी से नशे के खिलाफ मुहिम को मिलेगी मजबूती !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क :पश्चिम चंपारण बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना स्थित अधिवेशन भवन से नशामुक्त बिहार अभियान-2026 का शुभारंभ किया इस अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले के एम.जे.के. कॉलेज, बेतिया में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों ने नशामुक्ति की शपथ लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि

यह अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शहरों, गांवों और घर-घर तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही सामाजिक संगठनों को जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article