शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, मारपीट में बाप-बेटा समेत पांच लोग घायल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 नंबर गुमटी लालूचक में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया यह घटना बीती रात तकरीबन 2 बजे की है बताया जा रहा है कि बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो थोड़ी देर बाद शांत हो गई थी।लेकिन सुबह होते ही मामला फिर से उग्र हो गया। परिजनों का आरोप है कि शादी वाले घर से 10–15 लोगों की भीड़ अचानक उनके घर में घुस आई और हमला बोल दिया इस हमले में एक बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक वृद्ध महिला की कमर टूटने की भी सूचना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन एक पक्ष से और दो दूसरे पक्ष से हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है,हालांकि अभी तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत और बयान दर्ज करने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article