NEWS PR डेस्क : पश्चिम चंपारण नौतन प्रखंड के गहिरी गांव में बीते दिनों हुई भीषण अगलगी में करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए थे। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही 36 जिला पार्षद क्षेत्र के प्रत्याशी इरशाद आलम अग्निपीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इरशाद आलम ने कहा कि अगलगी की घटना में कई,
परिवारों ने अपना सबकुछ खो दिया है। ऐसे कठिन समय में पीड़ितों के साथ खड़ा होना हम सभी का मानवीय दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और आगे भी अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। वहीं, राहत सामग्री मिलने पर पीड़ित परिवारों ने उनका आभार जताया। मौके पर स्थानीय ग्रामीण सहित कई लोग मौजूद रहे।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-