बिहार में सत्ता का नया समीकरण: विजय चौधरी दे सकते हैं इस्तीफा!, निशांत कुमार की एंट्री की चर्चा

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सत्ता के गलियारों में संभावित बड़े फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, बिहार सरकार में जल्द ही नेतृत्व और जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव के केंद्र में जेडीयू नेता निशांत कुमार, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव के नाम चर्चा में हैं।

दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर है कि उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी अपने मौजूदा पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, उनकी जगह जेडीयू कोटे से निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं, चर्चा यह भी है कि विजेंद्र यादव भी डिप्टी सीएम का पद छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो निशांत कुमार बिहार सरकार में एकमात्र उपमुख्यमंत्री रह सकते हैं।
वहीं, विजय चौधरी को लेकर एक और बड़ी चर्चा सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें जेडीयू का अगला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यानी सरकार में अपनी जिम्मेदारी छोड़ने के बाद पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी भूमिका मिल सकती है।

फिलहाल इन संभावित बदलावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। हालांकि, न तो जेडीयू की ओर से और न ही संबंधित नेताओं की तरफ से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बिहार की राजनीति में वाकई नए समीकरण बनने जा रहे हैं? क्या निशांत कुमार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलेगी और क्या विजय चौधरी पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे? इन सभी सवालों के जवाब आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ हो पाएंगे।

Share This Article