NEWS PR डेस्क :PATNA : दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इसी उत्साह और उमंग के साथ पल्ल्वी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के कार्यालय में दिवाली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पूरा ऑफिस रोशनी और फूलों की खूबसूरत सजावट से जगमगा उठा। सभी कर्मचारी पारंपरिक और आकर्षक परिधानों में सज-धजकर इस उत्सव में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पल्ल्वी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार, VP रवि राज सिंह, AVP खुशबू कुमारी और GM मोहित कुमार मौजूद रहे। वहीं NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव और संपादक अंशु झा सहित कार्यालय के सभी सदस्य इस आयोजन का हिस्सा बने।
दिवाली के शुभ अवसर पर सभी कर्मचारियों को उपहार देकर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पर्व को यादगार बनाया।
इस सेलिब्रेशन की एक और खास बात यह रही कि इसी दौरान NEWS PR के संपादक अंशु झा का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
दिवाली का यह आयोजन आपसी प्रेम, एकता और टीम भावना का खूबसूरत उदाहरण बना। रोशनी, खुशियों और उत्साह के बीच सभी ने मिलकर दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।