NEWPR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा शहर में स्थित सैकड़ों साल पुराने गोड़िया पट्टी छठ घाट को इस वर्ष एक नया और भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय वार्ड पार्षद रानू सिंह और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह के नेतृत्व में मोहल्ले के लोग पूरे उत्साह के साथ घाट की साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
घाट पर आकर्षक लाइटिंग, रंग-बिरंगी सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ पूजा के दौरान घाट की सुंदरता देखते ही बने, इसके लिए स्थानीय युवा और मोहल्लेवासी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घाट को आकर्षक बनाने में योगदान दे रहा है।
मोहल्लेवासियों की एकजुटता और उत्साह से घाट पर तैयारियों का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गोड़िया पट्टी छठ घाट बगहा की ऐतिहासिक पहचान है। ऐसे में इस वर्ष घाट को भव्य रूप देकर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है !
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट: