दीपावली पर CM सम्राट चौधरी का संदेश, विकसित और समृद्ध बिहार बनाने का लिया संकल्प

Rashmi Tiwari

पटना: दीपावली के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से अपने संदेश में सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई आशाओं के संचार की कामना की।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में लिखा, “दीपमालिकाओं से देदीप्यमान साकेत नगरी और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से आलोकित जन-जन का जीवन… तमसो मा ज्योतिर्गमय।”उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियों और सकारात्मकता का प्रकाश लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अवसर पर खुशियों के दीप जलाने और एक विकसित, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से सभी बिहारवासियों के सुखद, शांतिपूर्ण और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक बधाई दी।

बता दें कि कार्तिक मास की अमावस्या पर आज रविवार को देशभर में दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आगमन होता है।अमावस्या तिथि आज सुबह 10:50 बजे से शुरू होकर सोमवार, 9 नवंबर को सुबह 11:20 बजे तक रहेगी। दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ धन के देवता कुबेर तथा मां सरस्वती की भी पूजा की जाएगी। इसके अलावा पंचदेव, नवग्रह और मां अंबिका का पूजन भी होगा।

Share This Article