पटना: रोशनी, खुशियों और उल्लास का महापर्व दीपावली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कामना की कि दीपों का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नई उमंग, सकारात्मकता और खुशियों का उजाला लेकर आए।अपने शुभकामना संदेश में CEO पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर हर घर में खुशियों का दीप जले और समाज में प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे। त्योहार हमें अपने परिवार, समाज और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने का संदेश भी देता है।
उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन पर्व को आपसी सद्भाव और उत्साह के साथ मनाएं तथा पर्यावरण और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के घरों में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो। मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और हर परिवार तरक्की एवं खुशहाली की राह पर आगे बढ़े।
अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी देशवासियों को दीपावली की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में खुशियों और सफलता की रोशनी हमेशा बनी रहे।