गयाजी में स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई कर रही है स्नेहा, स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई का वीडियो वायरल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में बिजली की स्थिति सुधरी तो…बदली तस्वीर…

गयाजी। शहर से लेकर गांव तक विकास की किरण देखी जा सकती चाहे बात बिहार में सड़कों की करे या फिर बिजली की, शहर से लेकर गांव गांव तक सड़के और बिजली पहुंच गई है जिससे राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी काफी फायदा हो रहा है इसी क्रम में एक गांव में सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट से भी लोग काफी लाभान्वित हो रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जहां कभी अंधेरा रहता था वहां आज स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगा रहा है..

और इसका एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई, जहां एक महादलित टोला की चौथी क्लास की पढ़ने वाली स्नेहा स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ती हुई दिखाई दे रही है जिसका जिसका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है

दरअसल यह वायरल वीडियो गयाजी के मानपुर प्रखंड के छोटकी भेड़िया गांव के महादलित टोला की है जिसमें देखा जा सकता है कि रात में घर के बाहर स्ट्रीट लाइट के नीचे सड़क किनारे बैठकर पढ़ रही है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास की छोटी सी किरण गरीबों के लिए कितना मायने रखती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article