Tejashwi Yadav Birthday:तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन आज, लालू-राबड़ी और मीसा भारती ने खिलाया केक

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : पटना: बिहार की सियासत में आज का दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम है। तेजस्वी यादव 9 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर परिवार से लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं और कार्यकर्ताओं तक में जबरदस्त उत्साह है। जन्मदिन का जश्न आधी रात से ही शुरू हो गया। तेजस्वी ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की।

इस खास मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़े भाई तेज प्रताप यादव और पत्नी राजश्री मौजूद रहीं। वहीं, बड़ी बहन मीसा भारती ने तेजस्वी को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिवार के बीच आधी रात को मना जन्मदिन
दीपावली की रात परिवार के साथ तेजस्वी यादव ने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान घर में उत्सव का माहौल रहा। परिवार के सदस्यों ने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और बेहतर भविष्य का आशीर्वाद दिया। केक काटने के साथ ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
RJD कार्यालय में कटेगा 37 पाउंड का केक
तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में भी खास तैयारियां की गई हैं। यहां 37 पाउंड का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। इस आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, युवा नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है।इसके अलावा पटना से लेकर विभिन्न जिला कार्यालयों तक जन्मदिन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में अपने नेता के जन्मदिन को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर भी बधाइयों की बाढ़
तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। राजद नेता और समर्थक उनके स्वस्थ जीवन, लंबी उम्र और सफल राजनीतिक भविष्य की कामना कर रहे हैं। जन्मदिन के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खास उत्साह नजर आ रहा है।तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था। वह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं।

Share This Article