छठ पूजा पर रेलवे अलर्ट! GRP-RPF जवानों की तैनाती, डॉग और बम स्क्वाड भी रहेंगे मुस्तैद

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ और रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए GRP और RPF के जवानों की तैनाती की जाएगी। साथ ही डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी करेंगी। रेलवे लाइन के किनारे बने छठ घाटों पर भी सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस संबंध में GRP डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे जितने भी छठ घाट हैं, उन सभी जगहों पर सुरक्षा के मद्देनजर GRP और RPF के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी रेलवे स्टेशनों पर डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड की टीम को भी अलर्ट रखा गया है।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर ठहराव स्थल, सहायता केंद्र और पूछताछ केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से यात्रियों को जरूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। खासकर छठ पर्व पर दूसरे शहरों से घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि छठ महापर्व के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए स्टेशन परिसर से लेकर रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित छठ घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट

Share This Article