81 हजार टन क्रूड ऑयल लेकर भारत आ रहा ‘जग लाडकी’, सरकार ने दी जानकारी, तेल की कीमतों पर लगेगी लगाम?

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली। फारस की खाड़ीव क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज निर्धारित मार्ग से भारत की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्रीय शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ लगभग 81 हजार टन मुरबान क्रूड ऑयल लेकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर आ रहा है। यह जहाज 14 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से रवाना हुआ था और सोमवार को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि ‘शिवालिक’ एलपीजी कैरियर भी फारस की खाड़ी से रवाना होकर होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और भारत की ओर बढ़ रहा है। यह जहाज सोमवार शाम करीब 5 बजे या उसके आसपास भारतीय तट पर पहुंच सकता है। इसके अलावा ‘नंदा देवी’ नामक जहाज के मंगलवार को कांडला बंदरगाह पहुंचने की संभावना है।

शिपिंग मंत्रालय के अनुसार फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और सभी जहाजों व उनके चालक दल के साथ नियमित संपर्क में है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 611 भारतीय नाविकों के साथ 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज फारस की खाड़ी क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में मौजूद हैं। सरकार इन सभी जहाजों की गतिविधियों और सुरक्षा की निगरानी लगातार कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article