पटना। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह से आज पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर मोकामा के विधायक अनंत सिंह के सुपुत्र ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने अपने परिवार में आयोजित होने वाले अपनी बहन के विवाह समारोह में शामिल होने हेतु मंत्री संजय सिंह को सादर आमंत्रित किया।मंत्री संजय सिंह ने इस आत्मीय मुलाकात एवं स्नेहपूर्ण निमंत्रण के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया तथा परिवार के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस आत्मीय भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी बातचीत हुई।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
