‘अभद्र टिप्पणी’ पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने फूंका हिमंता सरमा का पुतला

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 9 अप्रैल 2026। कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में राजधानी पटना में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजेश राम ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ और सम्मानित दलित नेता हैं, जिन्होंने लंबे समय तक सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया है। ऐसे नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना न केवल निंदनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं के भी खिलाफ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने आगे कहा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्गों की भावनाओं को आहत करने जैसा है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की बयानबाजी की कड़ी निंदा करती है और हिमंता बिस्वा सरमा से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग करती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की भाषा और राजनीति जारी रही, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक सौहार्द और स्वस्थ राजनीतिक संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।

विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डा0 शकील अहमद खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव पूनम पासवान, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, प्रवीण सिंह कुशवाहा, ऋषि मिश्रा, असितनाथ तिवारी, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, चन्द्र प्रकाश सिंह, मनोज शर्मा, अरविन्द लाल रजक, कमल कमलेश, राजीव मेहता, सूरज यादव, पंकज यादव, अनुराग चंदन, चन्द्रभूषण राजपूत, मृणाल
अनामय,नदीम अख्तर अंसारी, मंजीत आनन्द साहू, विमलेश तिवारी, प्रेमचन्द्र सिंह, विशाल यादव, डा0 अमन कुमार, मुन्द्रिका सिंह यादव, अरूण पाठक, गुरूदयाल सिंह, रंजीत यादव, दौलत इमाम, सुनील कुमार सिंह, अरविन्द मुकुल, रंजीत कुमार, अभिषेक कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article