सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में शनिवार को बिहार क्रिकेट टीम को सौराष्ट्र के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र की टीम ने 16.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
बिहार की ओर से बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी 18 रन, अल्तामिश 24 रन, राघवेंद्र 14 और पृथ्वीराज ने 38 रन बनाया। बिहार का कूल स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन।सौराष्ट्र की गेन्दबाजी में chetan और प्रेरक को 3-3 विकेट तथा जयदेव और करेंस को 1-1 विकेट मिला।सौराष्ट्र की बल्लेबाजी में 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।
बल्लेबाजी में हरवांश ने 33 रन, जडेजा 18 रन तथा हर्विक, रुचित और सिद्धांत ने 21-21 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में सूरज कश्यप 4 ओवर 39 रन 3 विकेट तथा हिमांशु और मयंक को 1-1 विकेट मिला।टीम के पास टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में वापसी करने का अवसर है। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों के लिए अगले मैच में बेहतर रणनीति और सामूहिक प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरना महत्वपूर्ण होगा।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि टीम इस मुकाबले से सीख लेते हुए आगामी मैचों में अधिक मजबूती और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करेगी।
