छठ व्रतियों की सुविधा के लिए प्रशासन तैयार, घाटों पर रोशनी से लेकर मेडिकल सुविधा तक पूरी व्यवस्था

Rashmi Tiwari

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गंगा घाटों और तालाबों पर अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। घाटों पर रोशनी, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा और आपदा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं, किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने कई हेल्पलाइन और आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं।

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा लगातार विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा और व्यवस्था पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।बिजली गुल होने पर भी रोशन रहेंगे घाटछठ के दौरान शाम और सुबह के समय श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए घाटों और वहां तक पहुंचने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी अंधेरा न छाए, इसके लिए जेनरेटर को चालू हालत में रखने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ तैनात रहेंगी। वहीं, मेडिकल टीमों को जरूरी दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है। सर्पदंश की आशंका को देखते हुए एंटी स्नेक वेनम की भी व्यवस्था की गई है।यातायात व्यवस्था के लिए तैयार किया गया रूट प्लानछठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और यातायात नियंत्रण के लिए विस्तृत रूट प्लान तैयार किया गया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लोगों को सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।

मसौढ़ी: 9473191203पालीगंज: 9955235666चिकित्सकीय आपात स्थिति में संपर्क करें

पीएमसीएच कंट्रोल रूम: 0612-2300080,

पीएमसीएच अधीक्षक: 9470003549

पीएमसीएच प्राचार्य: 9470003552

आईजीआईएमएस: 9473191807, 0612-2297099

पटना एम्स: 9470702184, 0612-2451070

न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल: 9470003587

राजवंशी नगर एलएनजेपी अस्पताल: 9431022000

बिहार स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 104

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, घाटों पर बनाए गए सुरक्षा घेरे के अंदर ही रहें और किसी भी परेशानी की स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से संपन्न कराना है।

Share This Article