AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से छठी तक पढ़ाई जाएगी मैथिली CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, नई शिक्षा नीति में होगा बड़ा बदलाव

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : –  बिहार सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने 22 नवंबर को विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में पहली से छठी कक्षा तक मैथिली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की बात कही। यह पहल मातृभाषा और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। cmo.bihar.gov.in

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर है। अब पहली से छठी कक्षा तक के विद्यार्थियों को मैथिली भाषा भी पढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले को बिहार की मातृभाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मिलर हाई स्कूल परिसर में आयोजित 73वें विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के अनुरूप सरकारी स्कूलों में पहली से छठी कक्षा तक स्थानीय भाषा के रूप में मैथिली की पढ़ाई शुरू कर रही है। आने वाले समय में इसका और विस्तार किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मातृभाषा में पढ़ाई से बच्चों को होगा फायदा

सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को अपनी मातृभाषा और स्थानीय संस्कृति से जोड़ना है। शुरुआती कक्षाओं में परिचित भाषा के जरिए पढ़ाई से बच्चों को विषयों को समझने और अपनी बात बेहतर तरीके से रखने में मदद मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की मैथिली, मगही, अंगिका और बज्जिका जैसी भाषाएं राज्य की सांस्कृतिक विविधता की पहचान हैं। इन भाषाओं और बोलियों का संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता है।

विद्यापति की जन्मस्थली पर बनेगा स्मारक

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया। पटना में महाकवि विद्यापति की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं, मधुबनी जिले के बिस्फी स्थित उनकी जन्मस्थली पर निर्माणाधीन स्मारक अगले छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।