AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेटी की शादी के बाद जेल जाएंगे अनंत सिंह बोले- पहले बेटी की विदाई, फिर 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। एक तरफ घर में शहनाई बजने वाली है, तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जेल जाने की तारीख भी तय हो चुकी है। बेटी की शादी 25 नवंबर को होनी है, जबकि अनंत सिंह को 4 दिसंबर तक सरेंडर करना होगा। इस पूरे मामले पर अब अनंत सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है।

अनंत सिंह ने साफ कहा है कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता बेटी की शादी है। वह पहले अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे, बेटी की विदाई करेंगे और उसके बाद अदालत के आदेश का पालन करते हुए सरेंडर कर देंगे। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि शादी कर लेंगे, घर खाली कर देंगे और फिर आराम से जेल चले जाएंगे।

दरअसल, अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होने वाली है। इस शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। शादी को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं, दूसरी तरफ दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह की

जमानत रद्द करते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत ने उन्हें अतिरिक्त समय देते हुए 4 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करने की मोहलत दी है।

इसके अलावा अनंत सिंह को अपना सरकारी आवास भी खाली करना है। यानी बेटी की शादी, सरकारी बंगले से विदाई और फिर जेल वापसी आने वाले दिन अनंत सिंह के लिए काफी अहम रहने वाले हैं।