AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अनंत सिंह के घर पहुंचे ललन सिंह शादी समारोह में मुलाकात से बिहार की सियासत में हलचल तेज !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : –  बिहार की सियासत में एक बार फिर मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। जदयू से निष्कासित किए जाने के बाद अब अनंत सिंह के पारिवारिक समारोह में केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से जुड़े समारोह में ललन सिंह पहुंचे और परिवार को शुभकामनाएं दीं। उनकी इस मौजूदगी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

अनंत सिंह के परिवार के समारोह में पहुंचे ललन सिंह

दरअसल, अनंत सिंह के घर इन दिनों बेटी शिवांगी की शादी को लेकर उत्सव का माहौल है। मेहंदी और शादी से जुड़े कार्यक्रमों में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हो रही हैं। इसी कड़ी में ललन सिंह भी समारोह में पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और शादी की खुशियों में शामिल हुए।

निष्कासन के बाद मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा

गौरतलब है कि अनंत सिंह को जदयू से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह का उनके पारिवारिक समारोह में पहुंचना राजनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, यह एक पारिवारिक आयोजन था और इस मुलाकात को लेकर किसी नए राजनीतिक समीकरण या फैसले की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार की राजनीति में क्या निकाले जा रहे हैं मायने

अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच पुराने राजनीतिक संबंध रहे हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अनंत सिंह को जदयू से बाहर किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।