NEWS PR डेस्क : – पश्चिम चंपारण के बलथर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झुमका माइनर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ-साथ मौत की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
दरअसल, पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र का है। यहां झुमका माइनर नहर में बीती शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नहर में शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
सूचना मिलते ही बलथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस:
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि व्यक्ति नहर तक कैसे पहुंचा।
पश्चिम चम्पारण से मोहम्मद इम्तेयाज से रिपोर्ट् ;-