AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एक साथ मंत्री और प्रोफेसर बनने पर विवाद, अशोक चौधरी ने लिया बड़ा फैसला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और शैक्षणिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। आज यानी 28 नवंबर को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की सीनेट बैठक में उनके इस्तीफे को मंजूरी मिल सकती है। यह बैठक सुबह 11:30 बजे से आयोजित होनी है।

दरअसल, अशोक चौधरी का चयन राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ था। उन्होंने 17 फरवरी 2026 को पटना के एएन कॉलेज में योगदान दिया था। हालांकि, उनके इस पद पर नियुक्त होने के बाद ही विवाद शुरू हो गया।
मंत्री रहते कैसे बने असिस्टेंट प्रोफेसर?
विवाद की मुख्य वजह अशोक चौधरी का एक साथ मंत्री, विधान परिषद सदस्य और असिस्टेंट प्रोफेसर होना था। वह 17 मार्च 2021 से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। ऐसे में उनके असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त होने को लेकर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का सवाल उठने लगा।
योगदान देने के अगले ही दिन उन्होंने बिना वेतन अवकाश यानी लियन के लिए आवेदन किया था लेकिन 19 अगस्त को विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में उनके आवेदन को मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद मामला लोकभवन तक पहुंच गया। राजभवन की ओर से भी उनकी नियुक्ति, प्रोबेशन अवधि और लियन की पात्रता पर सवाल उठाए गए थे।
क्या दूसरे नेताओं की भी बढ़ेंगी मुश्किलें?
अशोक चौधरी के इस्तीफे के बाद अब बिहार के दूसरे जनप्रतिनिधियों की नियुक्तियां भी चर्चा में आ सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसे नेताओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो विधायक या विधान परिषद सदस्य रहते हुए शैक्षणिक संस्थानों में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हैं।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अशोक चौधरी के इस्तीफे के बाद दूसरे जनप्रतिनिधियों के पदों की भी समीक्षा होगी? फिलहाल सबकी नजर पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी की सीनेट बैठक और इस मामले में आगे होने वाले फैसलों पर टिकी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More