AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार की दमदार वापसी, रित्विज राज सिंह के शतक से उत्तराखंड के खिलाफ मैच ड्रॉ !

Chhatrawas Yojna
- Advertisement -

NEWS PR डेस्क:– कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 एलीट मुकाबले में बिहार की युवा टीम ने पहली पारी में खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की है। उत्तराखंड के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले में फॉलोऑन खेलने उतरी बिहार की टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 397 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया। इस दौरान रित्विज राज सिंह ने शानदार शतक जड़ा, जबकि अनमोल और प्रियांशु यादव ने भी 85-85 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। हालांकि पहली पारी में बड़ी बढ़त के आधार पर उत्तराखंड ने मुकाबले में बढ़त बनाए रखी।

रामनगर के कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 579 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बिहार अंडर-19 की टीम पहली पारी में महज 151 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 428 रनों की बढ़त मिलने के बाद उत्तराखंड ने बिहार को फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया।

इसके बाद दूसरी पारी में बिहार के बल्लेबाजों ने शानदार जज्बा दिखाया। टीम ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड के गेंदबाजों का सामना किया और 127 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बना दिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार की ओर से रित्विज राज सिंह ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 263 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौकों की मदद से 113 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, पुष्पम राज ने 28 और अर्जुन सिंह ने 46 रन बनाकर टीम को मजबूती दी।

इसके अलावा अनमोल ने 85 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। प्रियांशु यादव भी 85 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि युवराज यादव 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बल्लेबाजों ने दिखाई दमखम

उत्तराखंड की ओर से दूसरी पारी में प्रियांशु ने दो विकेट हासिल किए, जबकि शौर्या और श्रीजन को एक-एक सफलता मिली।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद बिहार के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में धैर्य, एकाग्रता और शानदार साझेदारियों का परिचय दिया। इसी प्रदर्शन की बदौलत टीम मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रही।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी आगामी मुकाबलों में भी इसी आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयास के साथ बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More