आज का राशिफल 15 जनवरी 2024 जाने क्या कहते हैं आपके सितारे।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मेष:आज 15 जनवरी सोमवार का दिन है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में आकर संचार करेंगे। यहां चंद्रमा गुरु से नवम पंचम योग बनाएंगे।अपने मान सम्मान का ख्याल रखते हुए आपको कार्य करने चाहिए।

वृषभ:आज इस राशि के कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष के लिए भी आज का दिन शुभ साबित हो सकता है।

मिथुन:आज पारिवारिक जीवन में आप संतुलन बिठा सकते हैं, किसी से मनमुटाव था तो दूर हो सकता है। आज के दिन आपकी कल्पनाशीलता बढ़ सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कर्क:आज के दिन किसी वजह से आपका मन उदास हो सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से बात करके अच्छा महसूस कर सकते हैं।

सिंह:आज के दिन आपकी आय में वृद्धि हो सकती है या कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आज के दिन आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या:आज के दिन कोई तिकड़म लगाकर कार्यक्षेत्र में किसी असाध्य काम को पूरा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

तुला:आज के दिन तुला राशि के कई जातकों का भाग्योदय हो सकता है, अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।

वृश्चिक:आज के दिन किसी सीनियर की कोई बात आपको चुभ सकती है। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके विपरीत हो सकती है इसलिए संभलकर रहें।

धनु:जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, कुछ लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने भी आज जा सकते हैं।

मकर:आज शत्रुओं से सावधान रहें, किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से आज के दिन बचें। यदि जॉब करने का विचार बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य लें।

कुंभ:शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के विद्यार्थियों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव आने की संभावना है, कुछ लोग लवमेट के साथ घूमने भी निकल सकते हैं।

मीन:आज छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आने की संभावना है जिससे आपको भी हार्दिक खुशी होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article