एक बहियार में अधेड़ की मिली लाश, धारदार हथियार से की गई थी हत्या।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर सनहोला थाना क्षेत्र के एक बहियार में घर से दो किलोमीटर दूरी पर अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी आसपास के इलाकों में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने शव का शिनाख्त किया, जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की पुष्टि किया, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अधेड़ पर धारदार हथियार से पहले वार किया गया है, उसके बाद गला रेत कर उनकी हत्या की गई है। मृतक के शरीर के कई हिस्सों में जख्म का निशान है आधा गला कटा हुआ है। जिसे प्रतीत होता है धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है, इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है छानबीन में जुट गई है। परिजनों का कहना है की जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। सिटी एसपी राज ने बताया कि एक अधेड़ का लाश बरामद हुआ है प्रथम दृष्टि हत्या की बात सामने आ रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है अनुसंधान की जा रही है परिजनों के द्वारा गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है परिजनों के द्वारा आवेदन दी गई है कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article