नवगछिया में अनोखी शादी, थाने में प्रेमी जोड़े ने की शादी, पुलिसवाले बने बाराती।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के महिला थाना का माहौल शुक्रवार को अचानक उस समय गुलजार हो गया, जब बिना बैंड बाजा, बारात और किसी तामझाम के शादी के कपड़े में प्रेमी जोड़ा शादी करने थाना पहुंच गया। यहां एक कपल का प्यार 2 साल बाद पूरा हुआ। घरवालों की ना-नुकुर के बीच पुलिस ने उनकी शादी महिला थाने में कराई। थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी इस विवाह के साक्षी बने और दोनो प्रेमी जोड़ों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। थाने में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। यहां पुलिस वाले ही बाराती बने और पति-पत्नी पर फूल बरसाए। थाना प्रभारी ने वर-वधू के सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वधू अपने पति के साथ उसके घर रवाना हो गई। थाने में हुई शादी की चर्चा जिले में चारों ओर हो रही है। बताया जा रहा है की नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक की रहने वाली मुस्कान कुमारी और खरीक थाना क्षेत्र के हीं गणेशपुर के रहने वाले मनीष कुमार का पिछले 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है था, जिसकी जानकारी लड़के के परिवार वाले को गई और फिर लड़के के परिवार वाले इससे नाराज हो गए। जिसके बाद लड़का और लड़की शादी करने की बात पर अड़ गए। लड़के के परिवार वाले के शादी से इंकार करने के बाद लड़की ने महिला थाने में आवेदन दिया जिस पर कार्यवाही करते हुए महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने दोनो पक्षों में समझौता कराया और शुक्रवार को महिला थाना के परिसर में मनीष और मुस्कान की शादी हिंदू रितिरिवाज से करवा दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article