खेतों मे पटवन करने जा रहे बदमाशो ने मजदूर की गोली मारकर की ह*त्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके के अमात हूराड़ी गांव में बदमाशो ने मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के संबंध में मृतक रामजी बिंद के पुत्र ने बताया कि राजू महतो ने अपने खेत को रामजी बिंद को पट्टा पर दिया था। जिसमें राम जी बिंद मजदूरी किया करता था। गांव के ही अनिल महतो और उसके पुत्र संतोष कुमार के द्वारा मजदूर को मजदूरी करने से रोका गया। बुधवार की देर रात जब मजदूर अपने खेतों को पटवन करने जा रहा था।

इसी दौरान पिता पुत्र ने रामजी बिंद को देखते ही उसके ऊपर गोलियों की बरसात कर दी। जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर चिकसौरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है। वही हिल्सा डीएसपी ने घटना के पीछे जमीन की विवाद की बात कह रहे है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है इस मामले में स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article